
दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दर्शकों की लूटी वाहवाही

मांझी(सारण)। रविवार को मांझी रेल ग्राउंड में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आये महिला व पुरुष पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर हजारों दर्शकों की वाहवाही लूटी। इससे पहले पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव ने फीता काटकर दंगल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कुश्ती शारीरिक मानसिक आर्थिक तथा सामाजिक विकास का वाहक है। मौके पर युवा नेता ई सौरभ सन्नी समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान मुकेश कुमार उर्फ सोनू एजीएम नीरज कुमार जीवन कुमार ओम प्रकाश गुप्ता ओमी पूर्व मुखिया सत्य नारायण प्रसाद यादव हीरा पहलवान सचिदानंद पहलवान अर्जुन राम नागेंद्र ठाकुर बलिराम यादव तथा बिनय सिंह पहलवान आदि मौजूद थे। संचालन संजय यादव ने किया। पहलवानी में बलिया केसरी बिहारी पहलवान ने बक्सर के पप्पू पहलवान को पटखनी देकर कप पर कब्जा जमा लिया। बक्सर की शिवांगी ने लखनऊ की अंजलि तथा बनारस की ज्योति को अलग अलग पटखनी दी।मऊ के छोटू पहलवान ने दत्तहा के दिलीप पहलवान को बनारस के जावेद पहलवान ने सिवान के शेरू पहलवान को मऊ के छोटू ने मांझी के नसीम नट को बरैठा के अनय जीत यादव ने बलिया के सुरजीत को बक्सर के पप्पू ने मऊ के बीरा को बलिया के संजय ने बक्सर के पप्पू को पंजाब के बीरू ने बलिया के आकाश को दत्तहा के राहुल ने मांझी के राजेश को बलिया के छोटेलाल ने देवरिया के साधु को बलिया के छोटू ने मांझी के अरविंद कुमार को मेजबान मांझी के विजय पहलवान ने इलाहबाद के बजरंगी पहलवान को मांझी के राकेश ने बलिया के कृष्णा को मांझी के श्रवण ने मऊ के छोटू को गाजीपुर के मंगला पहलवान ने मऊ के कैलाश को गाजीपुर केसरी रमेश पहलवान ने पंजाब के बीरू पहलवान को पटखनी दी। बनारस के सलीम तथा रोहतास के मोहन बनारस के अमजद तथा गाजीपुर के शिव बचन मऊ के जय प्रकाश तथा द्वाबा के आकाश बलिया के बिनोद तथा गाजीपुर के बिट्टू सारण के मिन्टू तथा बलिया के दीपू मऊ के जयप्रकाश तथा दत्तहा के मंतोष के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटा। कुश्ती विकास मंच द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का संचालन हीरा यादव पहलवान सच्चिदानंद भारती तथा बलिराम पहलवान ने किया। कुश्ती विकास मंच मांझी के संयोजक ई सौरव सन्नी उर्फ पंडित ने प्रतिभागियों के अलावा लगभग पांच दर्जन नामी गिरामी पूर्व पहलवानों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।




Recent Comments