राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया।आंगनबाड़ी सेविकाओं ने शुक्रवार के दिन आईसीडीएस कार्यालय पर शुक्रवार के दिन मांगो के समर्थन में प्रदर्शन किया।आंगनबाड़ी सेविका संघ के अध्यक्ष रीना कुमारी ने बताया कि सेविकाओं को दी गयी मोबाइल घटिया किस्म का है।इसकी कोई गारंटी नहीं दी गयी है।साथ ही यह निर्देश मिला है कि इसके बिगड़ने पर जबाबदेही सेविकाओं की होगी।मोबाइल मरम्मत का कार्य भी सेविकाओ के जिम्मे होगा।उन्होंने कहा कि यह नियम सेविकाओ को मान्य नहीं है।नया मोबाइल चार्य ही नही हो रहा है।मोबाइल बिगड़ने पर मरम्मत की जिम्मेवारी विभाग की होनी चाहिये।सेविकाओ में बबिता कुमारी ने बताया कि वर्ष 2019 से पोशाक राशि का भुगतान नहीँ किया गया।सीडीपीओ से ऑफिस में मुलाकात नही होती है।प्रधान लिपिक के आने जाने का कोई समय नही है।मासिक बैठक पिछले साल से नहीं हुआ।सेविकाओ को नमक और दूध का पैसा नही मिला।सेविकाएँ आक्रोशित्त थी।





Recent Comments