सारण/तरैया।तरैया थाना क्षेत्र के परौना गांव में अपने जमीन में जलावन रखने को लेकर हुए मारपीट में महिला व उसके पुत्र को घायल कर दिया गया है।जिसको लेकर शांति देवी ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें मुकेश राऊत,पप्पू राऊत,मुन्ना राऊत,शांति कुंअर,अनीता देवी व पप्पू रावत को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पिछले वर्ष 04 नवंबर को वह अपने निजी भूमि में जलवान रख रही थी तो उक्त लोगों ने जलावन रखने से मना करने लगे।इसी पर उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।