दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

मझौलिया : बीडीसी की बैठक में छाया रहा शिक्षा पेंशन बिजली आपूर्ति और आवास योजना का मुद्दा समिति सदस्यों ने उप प्रमुख पर सदन में ही बिफर पड़े
बेतिया शनिवार को प्रखंड मझौलिया सभागार में प्रखंड बीडीसी सदस्यों की बैठक संपन्न हुई जिसमें विधायक मदन मोहन तिवारी प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी वीडियो चंदन कुमार अंचलाधिकारी जावाद आलम डॉक्टर सलाम प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नीतीश कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार हेल्थ मैनेजर कुमार विशाल प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक जावेद इकबाल आदि प्रशासनिक स्तर से उपस्थित थे सदन में वीडियो द्वारा पूर्व के पारित प्रस्ताव को प्रस्तुत किया गया जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया शिक्षा पर विधायक श्री तिवारी ने कहां की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रखंड कार्यालय में नहीं रहने पर शिक्षा व्यवस्था चरमरा की जा रही है वही बिशंभरपुर मुखिया डॉ मुकेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय विशंभर पुर में शिक्षकों के समय पर नहीं आने की बात कही विधायक ने प्रखंड में स्थित भवन हिन विद्यालयों की सूची की मांग प्रखंड साधन सेवी अनिल कुमार सिंह से की राजा भार और सत भी र वा मैं भवन हिन विद्यालयों की बात कही वही मझौलिया मुखिया अनिल कुमार बैठा परसा मुखिया सुनील कुमार तिवारी आदि ने शौचालय निर्माण में अनियमितता राशन किरासन में अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए वीडियो से जांच की मांग की तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की जमकर खिंचाई की वही बरवा सेमरा घाट मुखिया अरविंद कुमार गिरि ने बिजली के नंगे तारों को अभिलंब बदलने की मांग सदन में की विधायक श्री तिवारी ने भी बिजली विभाग की खिंचाई की सदन में उन्होंने प्रस्ताव पारित कराया की प्रखंड में बंद पड़े मनरेगा कार्यक्रम को अभिलंब चालू कराने के लिए जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण से मिलने की बात कही वही नौतन खुर्द के मुखिया सुरेंद्र पाल ने राशन किरासन उठाव एवं वितरण कथा राशन कार्ड का मुद्दा सदन में उठाया समिति सदस्य अमित कुमार सिंह ने योजना वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया सदन में उस समय गर्माहट बढ़ गई जब उप प्रमुख नंदकिशोर यादव ने कहा कि जिन समिति सदस्यों को पूर्व में योजना आवंटित हो चुका है उनको प्राथमिकता नहीं दी जाएगी इस पर सदन में बवाल मच गया समिति सदस्य उप प्रमुख पर बिफर पड़े और जमकर खिंचाई की विधायक के समझाने पर समिति सदस्य शांत हुए तथा वीडियो द्वारा आश्वासन देने पर की सभी समिति सदस्यों को बराबर बराबर योजना आवंटित की जाएगी तब जाकर सदन में शांति छाई सरी सवा समिति सदस्य ने सदन में आरोप लगाया कि उनको आज तक कोई भी योजना प्राप्त नहीं हुई है समिति सदस्य कृष्णानंद सिंह ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर प्रखंड कार्यालय में नहीं आने का आरोप लगाकर मांग किया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड में हमेशा उपस्थित रहे वही प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी के प्रस्ताव संस्कृत महाविद्यालय मझौलिया बाजार समिति मझौलिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गु द रा को अभिलंब अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को सदन ने सहमति प्रदान करते हुए कार्यवाही करने का भरोसा दिया पेंशन योजना पर सदस्यों की मांग पर जवाब देते हुए वीडियो ने कहा कि पंचायत वार रूस्टर योजना के तहत उक्त समस्या का समाधान किया जाएगा इसमें कार्यपालक सहायक मौजूद रहेंगे मुखिया निर्मला तिवारी और साजिदा खातून आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्याप्त अनियमितता को सदन में उठाया और बताया कि समय पर पोषाहार का वितरण नहीं किया जाता है बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा है तथा पोशाक राशि में भी कटौती की गई है इस पर सदन ने जांच करने की बात कही हरपुर गढ़वा मुखिया साजिदा खातून और रमपुरवा महा न वा मुखिया राम लखन ठाकुर ने भी शौचालय निर्माण में अवैध उगाही का मामला उठाया इस पर वीडियो चंदन कुमार ने आवेदन देने की बात कही इस बैठक में मुखिया चंद्र किशोर सिंह देव शरण प्रसाद देव नारायण स्वामी जाकिर मियां रब्बी देवी बछिया देवी समिति सदस्य खुशबू निशा पूनम देवी राजकुमार मेहरून्निसा ललिता देवी आदि उपस्थित उपस्थित थे प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक की समाप्ति हुई