
तरैया,सारण ।
प्रखंड के भागवतपुर में खेले जा रहे मुंशी सिंह नॉक आउट टी- 20 कप के फाइनल मुकाबलें में तरैया ने नंदनपुर को हराकर विजेता कब जीत लिया । नंदनपुर की टीम टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए । जवाब मेंखेलते हुये तरैया की टीम ने नौ विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया । मैंच में मैन ऑफ द मैच राकेश बाबा और मैन ऑफ द सीरीज राजेश कुमार चयनित किए गए जिन्हे अतिथियों ने पुरस्कृत किया । इसके पूर्व मैच का उद्घाटन भागवत पुर पंचायत के मदन पाठक, विद्या राम और हरेंद्र सिंह के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया गया । इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजकर्ता धीरज सिंह उर्फ सोनू ने कहा कि खेल ग्रामीण परिवेश में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे बड़ा माध्यम है । वही अगर गांव के लड़कों को भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराया जाए तो यहां की प्रतिभाएं अपनी पहचान प्राप्त कर सकती है । धीरज ने कहा कि छोटे छोटे स्तर पर स्तरीय टूर्नामेंट से खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाता है तो ऐसे आयोजन उन्हें मौका देकर उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होती हैं ।




Recent Comments