दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया l 31 अगस्त से 4 सितंबर 2019 तक चलने वाला बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप की शुरूआत आज से शुरू हुई है। बैंडमिंटन चैंपियनशिप 2019 का उद्घाटन बेतिया सांसद डॉ.संजय जयसवाल, नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया, उप विकास आयुक्त रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह, एसडीएम विद्यानाथ पासवान ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर उद्घाटन किया। इस बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में 36 जिला खिलाड़ी भाग ले रहे है, जिसमें 180 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। बेतिया सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि बिहार के खिलाड़ी बैडमिंटन में भी आगे बढ़ेंगे और इन्हीं में से कोई ओलंपियाड में चैंपियन का खिताब जीतेगा,जिससे बिहार का नाम और रोशन होगा। वहीं नप सभापति गरिमा देवी शिकारिया ने कहा कि पश्चिम चंपारण का सौभाग्य है कि बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन दूसरी बार हो रहा है, निश्चित तौर पर इसमें से चैनित खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे और बिहार का नाम रोशन करेंगे । खेल भावना से प्रेम बढ़ता है। सांसद, सभापति, विधायक इत्यादि गणमान्य लोगों ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर टूर्नामेंट के शुरुवात की।





Recent Comments