मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
महोदीपुर पंचायत मे मास्क और साबुन का वितरण जारी ।
मझौलिया संवाददाता । ।
मझौलिया प्रखंड के महोदीपुर पंचायत की मुखिया आशा देवी ने बुधवार को अपने पंचायत में मास्कऔर साबून के वितरण शुभारंभ कर दिया।मुखिया ने बताया कि पंचायत के कुल 15 वार्ड में वार्ड सदस्य रंजीत पासवान,पिंकी देवी,माला देवी,खलील देवान,सरोज पासवान,उपमुखिया वकिलन खातून,चंदादेवी,उषा देवी,उमा देवी,चुन्नू कुमार सिंह,हसनैन अंसारी, अनौवर आलम के द्वारा पंचायत के प्रत्येक घरो में 4 मास्क और 2 साबून का वितरण शुरू कर दिया गया हैं। इसमे हरेंद्र साह, अवध महतो,सुदामा साह, अनवर मिया,शकर साह,श्रीठाकुर आदि का सराहनीय योगदान देखा जा रहा है।बताते चले कि पंचायती राज विभाग के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पंचायत में प्रत्येक परिवारों को 100 रूपये के अंदर 4 मास्क और 2 साबून का वितरण करना हैं।वही विडियो चंदन कुमार ने बताया कि सभी पंचायतो के मुखिया को पंचम वित्त आयोग के मिली राशि से
साबून और मास्क का वितरण करने तथा पंचायत को सेनेटाइज करने का निर्देश पूर्व में ही दे दिया गया हैं।।
इधर मुखिया आशा देवी ने पंचायत वासियों को जागरूक करते हुए कहा कि कोविड 19 से बचाव के लिए घर में रहे ।साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
वहीं मुखिया आशा देवी ने अपने पति नगनारायण राम को भी मास्क देते हुए जोरदार शब्दों में कहा कि आप जब भी घर से बाहर निकले मास्क पहनकर ही निकले। जहां भी रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। क्योंकि जिस पंचायत की मुखिया और उसके घर वाले कोविड-19 से बचाव के उपायों को नहीं अपनाएंगे तो उस पंचायत की जनता क्या अपनाएगी। इसलिए सबसे पहले हम सभी को कोविड-19 से बचाव के उपायों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है।





Recent Comments