
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र में ताजपुर-एकमा सड़क पर चन्दउपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इस दौरान चालक व उप चालक बाल बाल बच गए। वहीं चालक व उप चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।
यह मामला दाऊदपुर थाना क्षेत्र का मामला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दूरभाष पर दे दिए हैं। वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।




Recent Comments