
वाराणसी/छपरा,03 जून,2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के छपरा जं स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत शम्भु कुमार ने लॉकडाउन की विषम अवधि में योद्धा के रूप में कार्य किया । कोविड-19 के कारण लॉक डाउन की स्थिति मे एवं प्रखण्ड के बंद की स्थिति में छपरा जं रेलवे स्टेशन पर विभिन्न श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के प्रवासी श्रमिकों की डीबोर्डिंग के कार्य का कुशलता पूर्वक पर्यवेक्षण किया तथा इन्होने छपरा जं से पास होने वाली 75 श्रमिक स्पेशल गाड़ियों में इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कारपोरेशन की सहायता से भोजन एवं पीने के पानी का वितरण कराया है । इसके अतरिक्त श्री कुमार ने 13 श्रमिक स्पेशल गाड़ियों में वाराणसी मंडल के सौजन्य से अल्पाहार,भोजन एवं पानी की व्यवस्था करने का सराहनीय दायित्व निभाया । इन्होने अपने अधिनस्थ समस्त कर्मचारियों के सहयोग से छपरा जं से चलने वाली यात्री गाड़ियों पर चढ़ने एवं उतरने वाले यात्रियों की टिकट जाँच की और उनको कोविड-19 के प्रोटोकाल पूरा करते हुए स्टेशन परिसर एवं ट्रेन में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने हेतु काउसलिंग किया गया। शम्भू कुमार की रेल कार्य के प्रति लगनशीलता एवं कठिन समय में उनके कृत्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें कोरोना वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लॉकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।
इनपुट-अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments