मांझी(सारण)। भौतिकता की भागदौड़ में मशगूल समाज से अलग एक तबका ऐसा भी है जो प्रतिदिन संगीत के सागर में डुबकी लगाकर वीरान पड़ी अपनी जिंदगी में मुस्कान बिखेर रहा है। गीत संगीत में रुचि रखने वाले अवकाश प्राप्त कर्मचारी पदाधिकारी किसान व बृद्ध पशुपालक प्रतिदिन अलग अलग गांवों में धार्मिक स्थलों पर अपना संगीत का राग अलापते हैं। प्रतिदिन अपने पारिवारिक उलझनों से निकलकर ये बुजुर्ग गायक वादक अपनी सुरों के सहारे संगीत के साथ साथ अध्यात्म को भी बखूबी साधते हैं। अष्टयाम में ये सभी बड़े ही श्रद्धा भाव से भजन कीर्तन में शामिल होते हैं। मंगलवार को माड़ीपुर सती स्थान पर पहुंचे गायक व वन विभाग के पूर्व इंस्पेक्टर घनश्याम ओझा ने बताया कि रविवार को मदन साठ शिवालय एवम समहोता के पयहारी बाबा स्थान तथा दाउदपुर स्थित शहीद स्मारक परिसर में सोमवार को बंगरा ठाकुरबाड़ी तथा जलालपुर के मिश्रवलिया मन्दिर पर मंगलवार को माड़ीपुर स्थित सती स्थान पर बुधवार को लंगड़ा ब्रम्हस्थान पर गुरुवार को सन्यासी मठिया नन्दपुर शुक्रवार को मिश्रवलिया तथा शनिवार को बंगरा फक्कड़ बाबा स्थान पर गायक वादक इकट्ठा होकर गीत संगीत के साथ साथ आध्यत्मिक व सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर चर्चा कर सामाजिक समरसता हेतु अपने अनुभव साझा करते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि ये सभी बुजुर्ग कलाकार 50 वर्ष से 85 वर्ष की उम्र के होते हुए भी साइकिल की सवारी करते हैं। गायक क्रमशः बशिष्ठ नारायण सिंह वकील सिंह महादेव यादव रमेश भारती कुँअर सिंह उमाशंकर नंदलाल लोकनाथ भारती गणेश सिंह धर्मनाथ सिंह सुदीश सिंह अनिल सिंह विन्दा राम अशोक सिंह आदि गायक भजन निर्गुण पूर्वी सोहर कजरी गाकर महेंद्र मिश्र तथा भिखारी ठाकुर को बखूबी याद करते हैं। बुजुर्ग गायकों का कहना है कि संगीत के अल्पज्ञ कलाकार बड़े बड़े मंचों पर अश्लील व फूहड़ प्रदर्शन बड़े गर्व के साथ करते हैं तथा समाज का एक बड़ा तबका इस फूहड़पन के लिए उन कलाकारों को मोटी रकम देकर उसे शान समझता है लेकिन वे लोग शायद भूल जाते हैं कि उनकी शान बटोरने में उनकी परम्परागत संस्कृति का नाश होता जा रहा है। भोजपुरी संगीत की संस्कृति को जीवंत रखने की कशमश करते इन बुजुर्ग कलाकारों को भाव नही मिलने का मलाल है।
About The Author




Recent Post
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
- छपरा विधायक छोटी कुमारी ने श्रीमद्भागवत कथा की पावन कलश यात्रा में लिया हिस्सा
- मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में मिलेगा सम्मान, भाजपा नेता राकेश सिंह ने दी बधाई
- मढ़ौरा: इसरौली पैक्स चुनाव के लिए नामांकन समाप्त, अध्यक्ष पद पर तीन और प्रबंध कारिणी के लिए 13 ने भरे पर्चे
- मढ़ौरा: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में एसडीपीओ ने बंद चीनी मिल के जंगल-झाड़ व लोहा-कबाड़ ठिकानों पर पहुंच की जांच पड़ताल
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा द्वारा पीड़ित को ₹2,00,000 की मुआवजा राशि का चेक किया गया प्रदान
- छपरा इप्टा का नाटक ‘द लास्ट क्राई’ सहरसा नाट्योत्सव के लिए चयनित, किशोर रंगकर्मियों ने तेज की तैयारी
- अनिश्चितकालीन अनशन का सकारात्मक परिणाम: विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभाविप की सभी मांगों पर दिया लिखित आश्वासन
- छपरा में आयोजित हुई ‘एक शाम शाद अजीमाबादी के नाम’ काव्य गोष्ठी, वक्ताओं ने की उनके साहित्य की सराहना
- छपरा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीपोत्सव: विधायक छोटी कुमारी के नेतृत्व में गौतम ऋषि मंदिर और शिशु पार्क में जले दीप
- बनियापुर: एमडी उच्च विद्यालय कन्हौली में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- पानापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्प्रिट के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मढ़ौरा में भव्य दीपोत्सव: गढ़देवी व शिलानाथ मंदिर परिसर में जले सैकड़ों दीप
- सारण एसएसपी का पानापुर थाना पर औचक निरीक्षण: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और प्रभावी गश्ती के निर्देश

Recent Comments