राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।सबकी योजना से होगा सबका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज अहवर कुड़िया में अंत्योदय सर्वेक्षण के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कलावती देवी ने की।मौके पर अंत्योदय सर्बेक्षण के लिये पारामीटर तैयार करने की रूप रेखा तैयार किया गया।पंचायत के प्रत्येक राजस्व ग्राम की कुल जनसंख्या, कृषि, पशुपालन, मतस्य पालन, ग्रामीण विधुतीकरण का सर्वे कर डाटा ऑनलाइन अपलोड करने का तरीका कर्मियों ने सीखा।मौके पर पंचायत के मुखिया पति बाबूलाल प्रसाद,, उपमुखिया उमेश प्रसाद, आवास सहायक शिवजी प्रसाद, पीआरएस अनुपम शुक्ला दीप ज्योति कुमारी, मुन्ना चौरसिया आदि मौजूद रहे।