के.के.एम कॉलेज मैदान में लगाया गया ट्रैनिंग कैम्प
जमुई। (संजीव कुमार सिंह):
जमुई के के.के.एम कॉलेज मैदान में मुंगेर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम का ट्रेनिंग कैंप लगाया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जगरूप प्रसाद ने कॉलेज परिसर में क्रिकेट पिच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों को अनुशासित बनाता है। गौरतलब है कि पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता 2 से 18 जनवरी तक उड़ीसा के कटक में बारामती स्टेडियम में होगा। उसमें शामिल होने के लिए और अपना प्रदर्शन करने के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय कई विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ के.के.एम. कॉलेज में 22 दिसंबर तक चलने वाले क्रिकेट मैच में अभ्यासरत हैं। इसमें आनंद, रितु, मुकुल, सौरभ, शुभम चौहान, विक्रांत, अविनाश, साहिल, निखिल, बृजेश, युवराज, ऋतिक, अमरनाथ, अमन राय शामिल है। इनमें से मृत्युंजय, अंकुश, उज्जवल, सुनील, शुभम आदि रिजर्व खिलाड़ी के रूप में है। के.के.एम कॉलेज में 22 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं इनमें से चयनित खिलाड़ी कटक में भी मैच खेलेंगें।




Recent Comments