दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

भितहा: बुधवार को भितहा प्रखंड मुख्यालय में सीडीपीओ कलावती कुमारी के द्वारा माड्यूल 11 को लेकर बीआरजी व केयर इंडिया के प्रखंड समन्वयक महिला प्रवेक्षिका के साथ विशेष बैठक किया गया । साथ ही कमजोर नवजात शिशुओं के देखभाल पर विस्तृत चर्चा की गई।। बैठक के दौरान सीडीपीओ ने कर्मियों को निर्देशदेते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर किसी भी गांव में एक भी कमजोर नवजात शिशुओं की खबर नहीं आनी चाहिए। यदि इसतरह की कोई सूचना मिलती है तो इसकी सूची बनाकर चिन्हित शिशुओं को कैसे , क्यों कमजोरी हुई। इसको कैसे दूर किया जायेगा । सभी तरह के उपाय करना बेहद जरूरी है ।साथ ही हमारे सेवा से कैसे दूर हो गई। जो इसतरह का मामला सामने आ रहा है। वही आंगनबाड़ी केंद्रों पर कमजोर नवजात शिशु की देखभाल पर चर्चा की गई। इसपर प्रखंड समन्यवयक विनित कुमार ने इसी तरह के कार्यों को लेकर सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । इसके दौरान महिला पर्यवेक्षक शीला गुप्ता सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे ।