हसनपुरा(सिवान)।सीवान-सिसवन मुख्य सड़क के सहुली फलदूधिया समीप बुधवार की शाम एक मोटरसाइकिल चालक ट्रक के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। घायल मोटरसाइकिल चालक युवक एम एच नगर थाना के शेखपुरा निवासी साबिर अली का पुत्र बाबुद्दीन बताया जा रहा है। जिसका इलाज निजी क्लिनिक हसनपुरा में कराया गया जिसके बाद उचित इलाज के लिए सीवान भेज दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।