
पूर्व विधायक यदुवंशी राय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में परसौना ने मढ़ौरा हसनपुरा को हराया
मढ़ौरा
नगर के थाना के पीछे चीनी मिल हाता मैदान में आयोजित पूर्व विधायक यदुवंशी राय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ I मुख्य अतिथि एएसपी अशोक कुमार सिंह,और पूर्व एमएलसी रघुवंश प्रसाद और नप के उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया I इस दौरान एएसपी ने बैटिंग और पूर्व एमएलसी से बालिंग कर टूर्नामेंट कों शुरुआत दी I उद्घाटन मैच परसौना और मढ़ौरा हसनपुरा के बिच खेला गया I परसौना की टीम ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में 179 रन बनाये I जबाब में खेलते हुए हसनपुरा की टीम निर्धारित समय में मात्र 145 रन ही बना सकी I मैंन आफ मैच आदित्य आकाश को उनके 45 रन एक विकेट के वेहतर प्रदर्शन पर दिया गया I इस दौरान एएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में खेल क्षेत्र में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है I लम्बे समय बाद पूर्व विधायक के नाम से चल रहा टूर्नामेंट अनुमंडल के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म साबित होगा I पूर्व एमएसी रघुवंश प्रसाद ने कहा खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और अवसर नहीं मिलने के कारण उनकी प्रतिभा विकसित नहीं हो पाता है I ग्रामीण युवा के प्रतिभा की पहचान कर उन्हें सही प्रोत्साहन की आवश्यकता है I अगर युवा को शुरू में ही सही दिशा मिल जाती है तो कोई कारण नहीं की वे राष्ट्रिय स्तर पर अपनी पहचान नहीं बना सकते I एमपारिंग राहुल कुमार,मुकुल सिंह ने की, स्कोरिंग उदय कमेंट्री आलम और नौशाद ने की I इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, मोनू सिंह, खुर्शीद आलम,गुलाम अली, रंगा, गोलू सिंह सहित अन्य मैच संपन्न कराने में सक्रीय रहे I मैच को देखने के लिए काफी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे I आज टेहटी और कोपा जलालपुर के बीच दूसरा मैच,मंगलवार को आमी और कटसा के बीच मैच खेला जायेगा I
सारण :पूर्व विधायक यदुवंशी राय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में परसौना ने मढ़ौरा हसनपुरा को हराया
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर




Recent Comments