मांझी(सारण)। छठ घाटों के समतलीकरण तथा सौंदर्यीकरण में छठ पूजा समितियों के साथ मिलकर काम करेंगी सरकारी एजेंसियां। यह बातें विधायक विजय शंकर दुबे ने कही। इससे पहले उन्होंने स्थानीय सभागार में पदाधिकारियों और मुखियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सम्बन्धित मुखिया गण से घाटों का समतली करण कराने स्वास्थ्यकर्मियों से घाटों पर पाउडर व चुना का छिड़काव करने के अलावा भीड़ भाड़ वाले घाटों पर एम्बुलेंस तथा कर्मियों की तैनाती करने की बात कही। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मुखियों के साथ मिलकर नदी में बेरिकेटिंग लगाने तथा साफ सफाई में मिलकर सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में सीओ दिलीप कुमार बीडीओ नील कमल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रोहित कुमार पी ओ संजीव कुमार सिंह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा तथा आत्मा के अध्यक्ष साधु दुबे समेत अधिकांश मुखिया गण आदि उपस्थित थे।