छपरा में गोली मारकर प्रोपर्टी डीलर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
दैनिक खोज खबर, डेस्क
सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने उमधा फोरलेन के निकट फकुली ग्राम निवासी अवधेश सिंह को गोली मारी जिससे उनकी मौत हो गयी।

अवधेश सिंह प्रोपर्टी डीलिंग किया करते थे। हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।




Recent Comments