बेतिया – नौतन:– शिक्षा सुधार मानव कतार की तैयारी बैठक
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन ।। प्रखंड के कृषि सभागार भवन मे शनिवार को रालोसपा की बिधानसभा स्तरीय तैयारी बैठक की गयी। जिसमे 30 जनवरी को लगने वाले श्रृंखला पर विषेश रूप से चर्चा किया गया । चर्चा मे बिधानसभा के प्रत्येक पंचायतो के एक विधालय को चिन्हित कर शिक्षा सुधार श्रृंखला लगायी जाएगी। जिला अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने हेतु सरकार के ध्यान को आकृष्ट करने की कोशिश करनी है और जन जागरुकता के आधार पर लोक भागीदारी निभानी है वही उपाध्याय कैलाश प्रसाद ने कहा कि आमजनो मे घोर उदासीनता व नकारात्मक का भाव है जिसे जन जागरुकता के माध्यम से खत्म करना है इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नथु यादव ने किया । मौके पर खुरशेद आलम सत्यदेव प्रसाद कुशवाहा शिव प्रसाद शैलेश कुशवाहा प्रदेश महा सचिव महमद साहबूदीन अंसारी आदि मौजूद रहे ।




Recent Comments