लायंस क्लब छपरा टाउन ने आरएन सिंह डिग्री कॉलेज में किया पौधारोपण

छपरा : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन ने शहर के प्रतिष्ठित संस्था आरएन सिंह डिग्री कॉलेज में पौधारोपण किया. पौधारोपण अभियान के तहत लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है.

प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा गोद लेना चाहिए. जिससे वह उस पेड़ की जिम्मेदारी से रखरखाव कर सके. पर्यावरण संरक्षण को लेकर बरसात के मौसम में सभी को पौधे लगाने चाहिए. अध्यक्ष मयंक जसवाल ने कहा कि क्लब ने संकल्प लिया है कि ज्यादा से ज्यादा इस मौसम में क्लब द्वारा वैसे जगहों पर पौधा लगाया जाएगा जहां उसकी देखरेख हो और पौधा लगाना सार्थक हो. शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी भी पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हो, खुद भी पौधा लगाएं और लोगों को भी प्रेरित करें.

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, विकी गुप्ता, सतीश पांडे, लियो अध्यक्ष अली अहमद, सनी पठान, विकास समर आनंद, आशुतोष, सलमान आदि उपस्थित है.