बेतिया – लौरिया:– फाइनल मैच में लौरिया ने खैरटिया को 55 रनों से हराया 
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा प. चम्पारण बिहार :–     
कटैया के खेल परिसर में स्व पानमती देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लौरिया की एलसीसी टीम ने खैरटिया की टीम को 55 रनों से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया । फाईनल मैच में लौरिया के कप्तान खुर्शेद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बनाई । जवाब में उतरी खैरटिया की पीएम तास के पत्ते की तरह भरभरा कर 154 रन पर ढ़ेर हो गई और लौरिया की टीम 55 रनों से जीत दर्ज कर ली । सिकंदर को मैन ऑफ  चुना गया,जिन्होंने 29 गेंद पर 43 रन बनाए तथा दो विकेट भी चटकाए थे । वहीं टीपू को मैन ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया था । इधर मुख्य अतिथि प्रमुख शम्भू तिवारी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना से खेल खेला गया। इस छोटे से गाँव में हमेशा क्रिकेट का खेल होते रहना बहुत बड़ी बात है । इस खेल को बढ़ावा देने में हमसे जितना बन पाएगा ,उसके लिए सहयोग देता रहूँगा । वहीं श्री तिवारी द्वारा विजेता और उपविजेता को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया । मौके पर भगवान मिश्र, युनुस मियां, उदय प्रताप राव , टूर्नामेंट के आयोजक सत्येन्द्र शर्मा, प्रियरंजन शर्मा, रोहित शर्मा, विनय मिश्र, चुन्नू खां, महम्मद नसीम, रवि राव, शत्रुघ्न राव, सोहेब आलम, शैलेश राव सहित सैकड़ों दर्शक थे ।