बेतिया – नरकटियागंज:- मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए हुई बैठक
न्यूज इनपुट बेतिया पश्चिमी वरिय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज प्रखंड अन्तर्गत आज दिनांक 12/1/2018 दिन शुक्रवार को प्रखंड परिसर के विवाह भवन में प्रखंड के सभी कर्मचारियों, शिक्षकों ,आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका, सेविका, विकास मित्र, प्रधानाध्यापक की बैठक हुई ।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस बार भी मानव शृंखला चनपटिया पुल से नरक टियागंज के शिकारपुर थाना ,डाकघर ,अस्पताल चौक ,पकड़ी ढाला होते हुए पचरुखिया चौक तक मुख्य रुट एवं रेलवे गुमटी से हरदिया चौक होते हुए मलदहिया चौक ,सेमरा चौक,होते हुए इमलिया मोड़ तक एवं सेमरा मोड़ से शेरहवा गांव तक अर्थात कुल 41किलोमीटर तक बनेगा ।
इस बैठक में अंचल अधिकारी सत्येंद्र कुमार दत्त ने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं होगी।बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा ) नीरज कुमार,,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद , सेक्टर मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार पाठक अनिल कुमार तिवारी ,वीरेन्द्र कुमार उपाध्याय के अतिरिक्त सभी सेविका शिक्षक उपस्थित हुए ।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पूरे मानव शृंखला के सफल संचालन के लिए 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट 13 जोनल पदाधिकारी एवं 4100 कोडनेटर की प्रतिनिक्ति की गई है ।
इस अवसर पर प्रखंड नाजीर कृष्ण कुमार पाठक, सहायक आबिद हुसैन की सक्रियता रही




Recent Comments