Θ बेतिया – नरकटियागंज:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (रास्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर मनाई 

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 12/01/2018 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , नरकटियागंज द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (रास्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर स्थानीय टी0पी वर्मा कॉलेज में पुष्पांजलि सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात नगर अध्यक्ष प्रो0 अजय कुमार सिन्हा एवम टी0पी0 वर्मा महाविधायलय के प्राचार्य प्रो0 विनोद कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर के की। उन्होंने कहा कि युवाओं के आदर्श ,भारत के महान संस्कृति एवम गौरवशाली परम्परा के संवाहक स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पे चलकर ही भारत पुनः विश्वगुरु बन सकता है । आज के छात्र एवम युवाओं को उनकी जीवनी अवश्य पढ़नी चाहिय। जिला संयोजक रौशन कुमार ने विवेकानंद जी की 155 वी जयंती पर छात्रों को संबोधित करते हुए  कहा की नरेंद से विवेकानंद बनने के लिये स्वामी जी ने बहुत संघर्ष एवम तपस्या की। उन्होंने सनातन संस्कृति को अपना ध्येय मानते हुए सनातन संस्कृति को शिकांगों में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में सबसे ऊंचा रखा एवम बाह्य दुनिया को सनातन धर्म से परिचय कराया। । नगर मंत्री विशाल कुमार ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग मे यह बहुत जरूरी हो गया है कि युवा स्वामी जी के आदर्शों का पालन करें नही तो भारतीय संस्कृति का पतन निश्चित है। नगर सह मंत्री अनुराग श्रीवास्तव एवम रवि रंजन मिश्रा ने आगे कहा कि आज के अधिकांश युवा फिल्मी कलाकारों को अपना आदर्श माने हुए है एवम अपने कमरे के इन्ही की तस्वीर को लगाए हुए है जबकि  उन्हें स्वामी जी को आदर्श मानना चाहिय एवम उन्ही की तस्वीर अपने कमरे में लगाना चाहिये। कार्यक्रम के अंत मे परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि युवा सप्ताह में अन्य जगह भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 
मौके पे अजित कुमार,राकेश कुमार,अतुल श्रीवास्तव, चुन्नू तिवारी,विवेक राज,अमित गुप्ता,अतुल पांडे, सूरज कजमार,अभिनव राज, रवि चौबे उत्कर्ष कुमार,वैभव केजरीवाल, वैभव केजरीवाल, राजन ठाकुर, अक्षय सोनी,गुंजन साहा, अभिमन्यु कुमार,काजल कुमारी,अंजली कुमारी,कृष्णा कुमार,प0टी0आई0 सुनील वर्मा,प्रो एन0डी0ओझा ,पीटू वर्मा समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
भवदीय
विशाल कुमार प्रजापति
नगर मंत्री,नरकटियागंज