अमनौर। सदर अस्पताल छपरा से ड्यूटी कर लौट रहे एक स्वास्थ्य कर्मी से देर संध्या अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूटने का प्रयास किया. विफल होने पर गोली चलाई  जहां स्वास्थ्य कर्मी बाल- बाल बच गया. घायल स्वास्थ्य कर्मी स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव के सरोज सिंह के पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है. इस घटना को लेकर अंकित कुमार ने बताया कि केयर इंडिया के तहत छपरा सदर में कार्यरत हु. दो अक्टूबर शनिवार को टीकाकरण के महा अभियान कार्य में लगा था.जिस कारण घर लौटने में देर  हो गई.बारिस में ही बाइक से चलकर अपने ससुराल फिरोजपुर जा रहा था. अचानक एसएच 104 अपहर हाई स्कूल के निकट बाइक सवार मुह बांधे दो बदमाश आगे से घेर लिया और एक ने बाइक से उतरकर पिस्तौल तान दिया और बाइक ,बैग व मोबाइल छिनने लगे इसी बीच मैं गाड़ी से गिर पड़ा.इसके बाद मुझे पकड़ना चाहा तबतक मैं उनपर ईट से हमला कर दिया और जोर जोर से चिल्लाने लगा जिसके बाद बदमाशों ने एक गोली फाइरिंग कर दिया. फाइरिंग के छड़्ड़ा से मैं घारल हो गया. हल्ला करने पर स्थानीय लोग घर से निकलने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गये.  इधर घायल  स्वास्थ्य कर्मी का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल के पास पहुँच मामले का तहकीकात में जुट गई. स्वास्थ्य कर्मी ने अज्ञात दोनो बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत अमनौर थाने को दिया है.