मोदी ही सर्वत्र है : संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
छपरा : आज मोदी सर्वत्र है। जहा पार्टी वर्कर नही वहां मोदी पहुच गए। जदयू और भाजपा के गठबन्धन के पक्ष में माहौल है। यहां प्रत्याशी नही , मोदी ही प्रत्याशी है। उक्त बातें प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जिलें के बनियापुर के लौआ में आयोजित के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही । सभा को संबोधित करते हुए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मोदी जी का डिजटल इंडिया से प्रभावित है पूरा देश, मोदी जी के समर्थक बूथ तक पहुच जाय , यह तैयारी करनी है। पहला प्रयास यह हो कि मतदाता सुबह में निकले, मतदान बड़ा पवित्र अवसर है। लोकतंत्र में मतदान का अवसर बड़े भाग्य से मिला है। हर जाती के लोग मोदी के साथ है।देश के अधिकांश सरकार पर भरस्टार के आरोप लगे है। लेकिन यह सरकार बेदाग है। लोग अपने लिए राजनीत करते है, अपने पार्टी के लिए राजनीति करते है, नरेंद्र मोदी देश के लिए राजनीति करते है। मोदी गरीब घर मे पैदा हुए, लक्ष्मण राव उन्हें रोज भोजन कराते थे, घर छूटता गया देश के लिए। देश मे एक भी आदमी का मकान कच्चा नही रहेगा। कोई भी घर नही बचेगा जिसमे शौचालय और गैस नही हो। हम लोग पूरे देश को अपना घर मानते है, इस लिए हम दूसरे से अलग है। जैसे आप अपने परिवार की चिंता करते है वैसे मोदी जी पूरे देश की चिंता है, आज पहली वार लोग भारत के लिए वोट कर रहा है, हमारे गठबन्धन के 3 बिशेषता ऐसा नेता जो आज सारी दुनिया मोदी के पक्ष में खड़ी है। मोदी जी पर भरस्टाचार पर कोई आरोप नही लगा, उनका घर है देश। दूसरे दल के नेता अपने खून के रिश्ते से बंधे है । मोदी भारत के रिश्ते से बढ़े है, देश को कोई अंगुली दिखा दे किसी का औकात नही है, दुनिया में मोदी के नाम का डंका बज रहा। अगर मोदी नही होते तो चीन भूटान पर कब्जा कर लेता। डोकलान में युद्ध नही हुआ की दुनिया मोदी के साथ खड़ी है और भारत भूटान के साथ, किसानों को पेंशन मिलना चाहिए यह मोदी सोचते है। अटल जी अंत्योदय शुरू किया। पहली बार मतदान देश के लिए करे। लोगो को मोदी के कार्यो को बताए । हमारे देश को नम्बर 1 बनाने के लिए मतदान करे । सभा की अध्यक्षता एमएलसी ई सचिदानंद राय ने किया मंच संचालन बशिस् कुमार, इस मौके पर जदयू नेता शेलेन्द्र प्रताप, ब्रजेश रमन , गुड्डू चौधरी ने सभा को संबोधित किया। इससे पूर्व अंगबस्तरम दे आगन्तुक का स्वागत एमएलसी ई. सचिदानंद राय ने किया।