दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन के जमुनिया मे सात निश्चय योजना कि बिहार सरकार के प्रधान सचिव ने किया जाँच।
नौतनl सात निश्चय योजना के तहत नल से जल और पक्की नली-गली से हर गांव को जोड़ना है। उक्त बातें बिहार सरकार के पथ निर्माण व पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने नौतन के जमुनिया पंचायत मे नल-जल और पक्की नली-गली योजना के दौरान गुरूवार को कही। उन्होनें आगे कहा कि सरकार लोगों के उत्तम स्वास्थ्य,आवास,बिजली,शुद्ध पानी को मुहैया कराने हेतू प्रयत्नशील है। जिससे स्वच्छ समाज और स्वस्थ्य लोग बन सके। इसके सफलता हेतू आम जन कि भागीदारी महत्वपूर्ण है।प्रधान सचिव ने हलखोरवा गांव मे लगे नल से जल योजना के बारे मे जानकारी घर-घर पहुँच कर लोगों से ली। गांव के लोगों ने ससमय पानी उपलब्ध होने,गुणवता पूर्वक काम का होने और वार्ड विकास समिति द्वारा निरंतर योजना कि देख रेख करते रहने कि बात कही। वही नल से जलापूर्ति योजना हेतू बिजली का कनेक्सन मे लगने वाले राशि को पंचायत फंड से जामा करने का निर्देश अधिकारियो को दिऐ। सात निश्चय योजना क तहत हो रहे जमुनिया मे सभी कार्यों से संतुष्ठ हो प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने नौतन बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह और मुखिया बसंत साह को फूल माला पहनाकर पुरस्कृत करने के साथ धन्यवाद दिया। साथ ही अन्य योजना से पंचायत के सभी गांव को जोड़ने का निर्देशित किया। बिहार सरकार के प्रधान सचिव द्वारा जाँच कि खबर से सुबह से ही अधिकारियों मे चहलकदमी बढ़ ग ई थी। डीडीसी योगेन्द्र नाथ सिंह,बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सभी गांव मे घूम योजनाओं कि जाँच करते दिखे। वही प्रखण्ड के सभी अधिकारी लोगों को सात निश्चय योजनाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ योजनाओं से संबंधित कागजात भी पूरे करते दिखे। इस मौके पर मुखिया बसंत साह,पंस नीरज कुमार,जेएस एस विनोद कुमार,जेई अजमल हुसेन,वार्ड सदस्य पून्ना लाल प्रसाद,अशोक राम,मुख्तार अंसारी,विनोद पासवान,मुख्तार अंसारी,भोला राम,संजय श्रीवास्तव,लालजी प्रसाद,अर्जून कुमार,सुबोध कुमार,सुड्डू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।