विषाक्त मीड डे मील हादसे के छठी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा

मशरक (सारण) : प्रखंड के धर्मासत्ती गंडामन में मंगलवार को विषाक्त मीड डे मील हादसे के छठी बरसी पर हवन पूजन और श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया।मौत के नींद सोए 23 मासुम बच्चों के परिजन ग्रामीणों के साथ हवन पूजा कर मृत बच्चों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।सुबह होते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेश सिंह के साथ युवकों की टोली ने बच्चों के स्मारक के आसपास की साफ सफाई में लग गए।जिला शिक्षा पदाधिकारी छपरा अजय कुमार सिंह, मढौरा एसडीओ विनोद तिवारी, मशरक बीडीओ रनजीत कुमार सिंह , सीओ ललित कुमार सिंह चिकित्सा पदाधिकारी अनंतनारायण कश्यप भाजपा नेता उपेन्द्र कुमार सिंह, जिला पार्षद पुष्पा सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति गंडामन पहुँचे ।और ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे हवन पूजन और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। फिर परिजनों से बातचीत कर स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कैंडिल जलाया गया । हालांकि इस दौरान ग्रामीण डीएम एवं एसपी सारण के वाहन की राह देखते रहे तभी स्थानीय प्रशासन द्वारा बताया गया कि आवश्यक प्रशासनिक कार्य में व्यस्त होने के कारण डीएम सारण नही पहुँच पाएंगे।मौके पर , मुखिया शशि सिंह , शिक्षा विभाग के साकेश सिंह , उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय के विपिन कुमार , मध्य विद्यालय के प्रधान संजीव कुमार , धीरेन्द्र ठाकुर , अनिमेष मोहन , रहमत अली मंसूरी के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।फिर बच्चो ने एक एक कर स्मारक पर कैंडिल जला कर अपने साथियों को याद किया।जानकारी हो कि आज ही के दिन 16 जूलाई 2013 को विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने से नवसृजित विद्यालय गंडामन के 23 बच्चों की मौत हो गयी थी। जबकि 25 बच्चे महीनों अस्पताल में मौत की जंग जीत कर घर वापस आए थे। जो आज भी पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हुए हैं। घटना के बाद सरकार ने गांव को गोद लिया। गांव के विकास में करोड़ों खर्च हुए।बावजूद अब भी बहुत कुछ करना शेष है।