घटनाओं का लिया जायजा
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : नए एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने बुधवार को बड़हरिया थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पंजी तथा लंबित
केसों की फाइलों को गहनता से खंगाला। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को समय पर जांच पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष मनोज कुमार को हिदायत दी कि क्षेत्र में गश्त समय पर करें और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए युद्ध स्तर पर छापेमारी करें। उसके बाद एसडीपीओ ने सोमवार को बड़हरिया-तरवारा रोडस्थित डॉ. नुरुल हक के क्लीनिक पर अपराधियों द्वारा रंगदारी नहीं मिलने पर की गई फायरिंग मामले में घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और डॉ. नुरुल हक से पूछताछ की। उन्होंने क्लीनिक में लगे सीसी कैमरे के फुटेज निकालवा कर गहन जांच की।




Recent Comments