मांझी(सारण)। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सम्पूर्ण मानव समुदाय के लिए आदर्श है उस जीवन चरित्र को आत्मसात कर समाज मे राम राज की स्थापना की जा सकती है। यह बातें मांझी के डुमरी गांव स्थित रामलीला स्थल पर शनिवार की रात आयोजित देवी जागरण समारोह को सम्बोधित करते हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कही। अपने सम्बोधन में उन्होंने शिला पूजन से लेकर अयोध्या में भब्य श्रीराम मंदिर के निर्माण तक के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र किया तथा विरोधियों को आड़े हाथों लिया। पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने भगवान श्रीराम के आदर्श को सामाजिक समरसता का पर्याय बताते हुए उसे अपनाने की अपील की। अपने सम्बोधन में छपरा के डीडीसी गगन कुमार ने कहा कि माता मातृभूमि और मातृभाषा का सम्मान करने वाला समाज ही सरवोपरि होता है। मांझी के डुमरी निवासी व उड़ीसा के भुवनेश्वर में पदस्थापित संयुक्त आयकर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। समारोह को मांझी डुमरी निवासी व धनबाद में पदस्थापित संयुक्त आयकर आयुक्त डॉ राजेश लाल पटना हाईकोर्ट में पदस्थापित डीएसपी राजेश वर्णवाल रांची के अवकाश प्राप्त डीएसपी रामनाथ सिंह तथा अरविन्द कुमार सिंह आदि अनेक गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। मौके पर सीओ धनंजय कुमार बीडीओ नीलकमल शिक्षक नेता दिनेश सिंह राय बहादुर सिंह शिवाजी सिंह राम कृष्ण सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज विजय सिंह मनोज प्रसाद प्रो रघुनाथ ओझा उमाशंकर ओझा उदय शंकर सिंह अमरजीत सिंह धड़ाका सिंह हीरालाल यादव ब्रजेश मिश्रा समेत अनेक गणमान्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता चन्द्रदेव सिंह तथा संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। देवी जागरण कार्यक्रम में यूपी के आजमगढ़ से पधारे गायक सौरभ श्रीवास्तव आदि कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देवी गीतों का स्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया। समारोह में गायक कलाकारों व रामलीला समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र।चुनरी। से सम्मानित किया गया।