दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

चुहड़ी पल्ली की 250वी स्थापना वर्ष की तैयारी हेतु चुहड़ी गिरजाघर में तीन दिवसीय मौन साधना प्रार्थना आयोजित किया गया। मौन साधना प्रार्थना के प्रथम दिन दुसैया पल्ली से आये कर्मलाइट संस्था के फादर निखिल ने गिरजाघर में उपस्थित ईसाई श्रद्धालुओं को उपदेश देते हए कहा कि ईसा मसीह सभी को प्रेम करते है, सभी की जरूरतों को ईश्वर जानता है। हमलोगों को ईश्वर से उनके दिए गए उपहारों के लिए सदैव धन्यवाद देना चाहिए। साथ ही हम अपने आप को जाने, समझे जीवन में स्वयं से किये गए गलतियों के लिए ईश्वर से क्षमा मांगे और अन्य लोगों को भी क्षमा करना सीखें। प्रत्येक मनुष्य को अपने समान प्यार करें जैसे ईश्वर हम सबको प्यार करते है। ईश्वर कहते है “मांगो तो तुम्हे दिया जाएगा”, खटखटाओ तो तुम्हारे लिए खोला जाएगा। ईश्वर के वचन को हर घड़ी, हर समय सुनना और अपने जीवन मे उतारना चाहिए। इसका तात्पर्य है अपने पड़ोसियों को अपने समान प्यार करना और उसकी सहायता करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जिससे चुहड़ी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर तोवियास और फादर पाकिया राज ने कहा कि यह वर्ष चुहड़ी पल्ली के लिए बहुत खास है। इस वर्ष चुहड़ी पल्ली की स्थापना का 250 वर्ष पूरे होंगे। इसकी तैयारी हेतु पूरे वर्ष बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी क्रम में अभी तीन दिवसीय चुप्पी, मौन साधना प्रार्थना का आयोजन किया गया है। चुप्पी में सैकड़ों महिला पुरूष, बच्चे सहित पल्ली की धर्मबहन सिस्टर नीलिमा, सिस्टर सुधा, सिस्टर अजिता, सिस्टर विनीता, सिस्टर ललिता, सिस्टर आलाको उपस्थित हुई।