राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-।मझौलिया थाने की पुलिस ने पारस पकड़ी गांव से शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से युवती का यौंन शोषण करने का आरोपी मनीभूषण कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी रंभा कुमारी(काल्पनिक नाम)ने मझौलिया थाने में आवेदन देकर उल्लेख किया गया था कि दो वर्ष पूर्व अपने बहन की शादी में पारस पकड़ी गई हुई थी।जहां खुब लाल महतो का पुत्र मनीभूषण नामक युवक से प्यार हो गया।इस बीच उसने शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से यौंन शोषण करते आ रहा है।शादी के लिए परिजनों ने जब कहा तो मनीभूषण ने बोला कि पहले उसके भाई की शादी के बाद करेंगे तथा दहेज़ में चार लाख रुपये नगद एक मोटरसाइकिल की मांग किया।जिस पर परिजन देने से इन्कार कर गये।इस घटना की आवेदन मिलते ही मझौलिया थाना कांड संख्या180/19दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जिसको जेल भेजा गया।