विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
बगहा:-बगहा जिला पुलिस जिले के महागठबंधन के तमाम जनप्रतिनिधि,सभी अभिभावकों व जनता जनार्दन जो यहाँ उपस्थित हैं। हम उनका पैर छू करके प्रणाम करते हैं। हमारे ननव जवान युवा साथी देखिये आप लोगों के बीच बगहा में आने का मौका मिला हैं और आने वाला जो चुनाव हैं। उसको लेकर के हम आप लोगों के बीच आये हैं ज्यादा से ज्यादा मतदान जो हैं। आप शास्वत केदार के चुनाव चिन्ह जो पंजा हैं। जो कांग्रेस का हैं। उस पर बटन दबाकर आपलोग भारी से भारी मतो से जिताने का काम कीजिये। उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार विधान सभा मे विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के बगहा के बबुई टोला खेल के मैदान में
महागठबंधन के तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारे गए कांग्रेस प्रत्याशी शाश्वत केदार पांडेय के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए यह चुनाव किसी व्यक्ति को जिताने का नही हैं,किसी पार्टी को जिताने का नहीं है, किसी गठबंधन को जिताने का नहीं है।यह चुनाव है। देश के संविधान को बचाने का।लोकतंत्र को बचाने का और लालू जी को न्याय दिलाने का चुनाव है। आपसब लोग जानते हैं कि यह पहला चुनाव है। जिस चुनाव में आपके नेता,हमारे पिता आदरणीय लालू जी आप लोगों के बीच शारीरिक तौर पर नहीं होंगे।पहला ऐसा चुनाव है। यह सब भाजपईया सबका का साजिश रचा है और साथ में पलटी चाचा भी।
ये लोग जानते थे कि लालू अगर बाहर रहेंगे तो किसी के माई के लाल में दम नहीं जो उन्हें रोक सके।
उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस पर अपनी उदारता दिखाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में बिहार पुलिस को उसके मूल कर्तव्यों से भटका दिया गया है।वह चोर ,उच्चको,अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के बजाये शराबियो की मुह सूंघ रहे है।श्री यादव ने कहा कि मोदी जी को अगर राजनीतिक भय किसी से है तो लालू यादव से है इसलिए एक सोची समझी साजिश के तहत लालू प्रसाद को जेल में बंद करा दिया गया।लेकिन ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि लालू प्रसाद किसी गीदड़ धमकी से नहीं डरते ।तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें पलटू चाचा से संबोधित किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “ऐसा कोई सगा नही जिसको पलटू चाचा ने ठगा नही”। उन्होंने बोला की पलटू चाचा बोलते थे की मिट्टी में मिल जायेंगे, लेकिन भाजपा से कभी हाथ नही मिलायेंगे।लेकिन हुआ क्या मिल गए उन्होंने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि वे मिट्टी में नही मिले। लेकिन इस चुनाव में आप लोग उन्हें मिट्टी में जरूर मिला दे।तेजस्वी ने शराब बंदी पर भी अपना भड़ास निकाला। उन्होंने बोला कि पलटू चाचा बिहार में शराब बंदी का ढोल पिट रहे है।जबकि शराब की इस समय होम डिलीवरी हो रही है। पलटू चाचा शराब बंदी के नाम पर अपनी जेबें भर रहे है।
वही बबुई टोला खेल के मैदान चुनावी सभा समाप्ति के बाद जब पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैलीकॉप्टर में बैठे। उक्त समय हैलीकॉप्टर को सभा स्थल पर 25,30 मिनट तक रुकी रही । जहां हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी व परमिशन आदि दो तरह की बात हो रही थी। लेकिन जब इसकी पुष्टि की गई तो अन्य नेता से पता चला की परमिशन हेतु हैलीकॉप्टर रोकी गयी थी।आधे घण्टे बाद परमिशन मिलने के बाद हेलीकॉप्टर से पूर्व मुख्यमंत्री अगले चुनावी सभा को रवाना हुए ।
मौके पर प्रदेश सचिव संजय यादव,राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव,पूर्व विधायक श्याम नरायण यादव, लौरिया पूर्व प्रत्याशी रणकौशल सिंह,अध्यक्ष उत्कर्ष,ओमप्रकाश यादव, छोटेलाल यादव, सहित तमाम जनप्रतिनिधि व जनता जनार्दन उपस्थित थे




Recent Comments