Θ बेतिया – STET परीक्षा परिणाम रद्द व अन्य मांगों को लेकर अभाविप करेगी चरणबद्ध आंदोलन- लक्ष्मी कुमारी

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
प• चम्पारण के जिला संयोजक सुजित मिश्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम रद्द करने ,छात्रों के रूम रेंट माफ करने, निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षण शुल्क पर विचार नहीं करने अन्य शैक्षणिक मुद्दे को लेकर अभाविप करेगी चरणबद्ध आंदोलन सुजित मिश्रा न यह बात कही है
प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा छात्रों के विभिन्न समस्याओं के खिलाफ आंदोलन हेतु प्रदेश स्तरीय आंदोलन समिति बनाया गया है आंदोलन समिति के बैठक में व्यापक दृष्टि से विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया है । उन्होंने कहा बिहार सरकार के तानाशाही, हिटलर शाही और अदूरदर्शीता हठधर्मी के खिलाफ अभाविप करेगी चरणबद्ध आंदोलन ।प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कब तक बिहार के छात्र ,सरकार के गलती का खामियाजा अपने भविष्य को बलिदान देकर चुकाएगा।आखिर परीक्षा में नियमितता का दोषी कौन।प्रदेश मंत्री लक्ष्मी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि दोषी पदाधिकारियों को बचाने का प्रयास क्यों ।उच्चस्तरीय जाँच क्यों नही ।जबाब दो बिहार सरकार ।”करो विचार- नही तो करेंगें विचार” , , , , ,, कोविड-19 इस भीषण महामारी मैं छात्रों अभिभावकों के पास आर्थिक तंगी तो वहीं दूसरी ओर किरायेदारों व निजी शिक्षण संस्थानों का शुल्क जमा करने का दबाव ।क्या करें छात्र अभिभावक , छात्रों की शिक्षण कार्य बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रहे हैं। सरकार मौन क्यों ? .
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया की बिहार सरकार के खिलाफ होगा निम्न आंदोलन

1, 3 जून– पूछता है बिहार– बिहार सरकार सुनेगा छात्र युवाओं का आवाज
2, 5 जून — सद्बुद्धि महायज्ञ सरकार को सद्बुद्धि हेतु पूरे प्रदेश में होगा सद्बुद्धि महायज्ञ
3, 8 जून– मांग पत्रों की कॉपी सरकार को करेंगे मेल
4, 11 जून –सरकार को लिखेंगे खुला पत्र
5, 13 जून –स्थानीय जनप्रतिनिधि को सौंपेंगे मांग पत्र
6, 15 जून –स्थानीय शिक्षण संस्थानों के गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करेंगे प्रदर्शन छात्रों के विभिन्न समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा ।
भवदीय
रौशन कुमार
प्रदेश सह मंत्री




Recent Comments