अवतार नगर मे दरवाजे पर चढ़कर मारपीट , प्राथमिकी दर्ज
डोरीगंज/सारणी :
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के बड़ा गोपाल गांव में लाठी-डंडा, फरसा व हथियार से लैस हो घर पर चढ़ मारपीट करने व सोने का चैन व नगदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बड़ा गोपाल निवासी जयनारायण सिंह ने अपने ही गांव के संजय सिंह, विनोद सिंह, विश्वजीत कुमार गोलू, सोनु कुमार सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अणु सिंह पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि नामजद सभी लोग मेरे घर पर लाठी-डंडा, हथियार व फरसा लेकर चढ़ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करते हुए गर्दन से तीस हजार कीमत का सोने का चैन व पाॅकेट से बीस हजार नगद भी छीन लिये। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।