विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया : बिहार में शराब बंदी के बावजूद भी चनपटिया में लगातार शराब बरामदगी का शिलशिला थमने का नाम नही ले रहा।गुरुवार की रात चनपटिया थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा चौक से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि श्याम सिनेमा चौक निवासी लड्डू उर्फ दिनेश डालमिया पिता-राधे डालमिया अपने हरे रंग के यामाहा फ्रेजर बाइक से शराब की होम डिलीवरी देता है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब छापेमारी करने पहुँची तो लड्डू पुलिस को देखते ही भागने लगा।पु.अ.नि. निरंजन कुमार जब खदेड़कर दबोचने की कोशिश की तो वो भागने में सफल रहा।पुलिस जब लड्डू उर्फ दिनेश डालमिया के घर की तलाशी ली तो उजले रंग के दो बोरे को जब्त किया।एक बोरे में 71 बोतल 180 एमएल का अंग्रेजी शराब तो दूसरे में 29 बोतल रखे शराब व हरे रंग की यहामा फ्रेजर बाइक जिसका रेजिस्ट्रेशन संख्या BR22J 3964 को बरामद किया गया है।हालांकि छापेमारी के दौरान लड्डू उर्फ दिनेश डालमिया फरार हो गया।थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।फरार लड्डू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।