मढ़ौरा ।
प्रखंड के मुबारकपुर में नाली का मुंह बंद कर पानी को रोकने कि शिकायत ग्रामीणों ने सीओ से की है ग्रामीणों में शामिल शिव शंकर प्रसाद गुप्ता हेमन कुमार गुप्ता शहीद अन्य ने एक लिखित शिकायत अंचल पदाधिकारी को दी है । शिकायत में कहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा सरकारी गैरमजरूआ मालिक और आम जमीन से निकले नाले का अतिक्रमण कर लिया गया है । इससे पानी का बहाव रुक गया है नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है । पानी सड़क पर जमा होने से लोगों को आने जाने में गंभीर परेशानी हो रही है ‌। आवेदन में यह भी कहा गया है की सीओ के द्वारा उक्त जमीन में जांच करके अतिक्रमण हटाकर नाला के पानी के बहाव को बाधित नही करने का निर्देश दिया गया था । इसके बाद भी नाला का अतिक्रमण करके पानी के बहाव को रोककर प्रशासनिक निर्देश की अवलेहना की जा रही है ।