तरैया(सारण)।16.11.2019 : चैनपुर गाँव में खाना पकाने वाली चिंगारी से दो फुसनुमा व करकट नुमा घर अचानक जलकर नष्ट हो गया।जिसमें दैनिक उपभोग की बस्तुएँ सहित अन्न,वस्त्र,बिछावन ,फर्नीचर एवं हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी है।पीड़ित लक्ष्मण महतो एवं दीपक महतो है।ग्रामीणों ने बताया कि अग्निपीड़ित का परिवार सुबह खाना बनाकर और खाकर खेतो में काम करने गया था कि अचानक घर मे आग लग गयी।आग की लपटों को देख ग्रामीण एकत्रित हुए और शोर मचाया फिर ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया। सीओ वीरेन्द्र मोहन ने बताया राजस्व कर्मचारी को जाँच के लिए भेजा गया है।जाँच रिपोर्ट आते ही शीघ्र ही सहायता राशि उपलब्ध करा दिया जायेगा।