अखंड अष्टयाम में जलभरी के लिये निकाली गयी भब्य कलश यात्रा

👉कलश यात्रा में सारण जिला परिषद अध्यक्षा भी हुई शामिल
मढ़ौरा : स्थानीय प्रखंड के सलिमापुर देवी स्थान पर 24 घंटे की अखंड अष्टयाम का शुभारंभ भब्य कलश यात्रा निकाल की गई।जिसमें सैकड़ो ग्रामीण महिलाओं के साथ सारण जिला परिसद की अध्यक्षा मीना अरुण भी शामिल हुई ।शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में युवती ,महिलाएं और ग्रामीणों ने देवी स्थान से कलश उठा कर यात्रा प्रारंभ की और गांव के पौराणिक पोखर से जलभरी किया।फिर बैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी स्थान परिसर में कलश स्थापित कर अखंड अष्टयाम की शुभारंभ हुई।

कलश यात्रा में जिला परिसद अध्यक्षा मीणा अरुण, नागेश्वर सिंह, संतोष मिश्रा,विनय तिवारी, जय प्रकाश सिंह ,राजेश सिंह सर जी, जय राम सिंह,जय प्रकाश मांझी समेत गांव के सैकड़ो पुरुष और महिलाएं शामिल हुए।