Θ बेतिया – निशुल्क होगी आज़ाद मंच की सदस्यता : विशाल कुमार मिश्र

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
राष्ट्रीय आज़ाद मंच ने सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार से पूरे प्रदेश में कर दिया है. संगठन के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान किसी भी संग़ठन का महापर्व होता है.खासकर राष्ट्रीय आज़ाद मंच से छात्र जीवन से जुड़कर कार्य करने से ना केवल व्यक्तित्व का निर्माण होता है.बल्कि छात्रों में अपने सामाजिक व राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित होती है.उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आजाद मंच प्रत्येक वर्ष अगस्त में सदस्यता अभियान की शुरुआत करती है.परंतु विभाग संयोजक के आकस्मिक निधन से संगठन के सभी कार्यक्रम 3 महीने तक स्थगित कर दिया गया था.लिहाजा इस वर्ष ये अभियान नवंबर महीने में चलाया जा रहा है.शैक्षणिक संस्थानों सहित तमाम चौक चौराहों में संपर्क के माध्यम से सदस्य बनाए गए सक्रिय कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद के विचार से जोड़कर समाज एवं छात्रों के समस्याओं का निदान करने का काम किया जाता है।

साथ ही साथ व्याप्त समस्याएं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां, रचनात्मक कार्य एवं छात्रों में व्यक्तित्व विकास के लिए सेमिनार आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके एवं वे राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके.मंच से जुड़ने से युवाओ एवमं छात्र-छात्राओं को ना केवल महाविद्यालय या जिले भर में आजाद मंच सहयोग करता है,अपितु सामाजिक संगठन होने के नाते उन्हें किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अन्य स्थानों पर भी हर संभव मदद करता है।मंच की सदस्यता अभियान 30 नवंबर तक जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान एवं प्रमुख चौक चौराहों पर चलाया जाएगा एवं सदस्यता लक्ष्य दस हजार रखा गया है.वही बारहवीं तक के छात्रों के लिये सदस्यता राशि निशुल्क रखी गयी है.एवं अन्य के लिये केवल पांच रुपये रखी गयी है॥




Recent Comments