बेतिया – गौनाहा:– *सेफ्टी जोन से पत्थर निकाल बनाई जा रही सड़क*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सेफ्टी जोन से पत्थर निकाल प्रखंड अंतर्गत दोमाढ पंचायत के कैरी गांव में सडक का निर्माण किया जा रहा है । जिसकी लिखित शिकायत सहोदरा थाना को वन परिसर पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा किया गया है ।
थाने को दी गई आवेदन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़क में संवेदक के द्वारा सेफ्टी जोन के पंडई नदी से पत्थर का निकासी करा कार्य स्थल पर तोडवा कर सडक का निर्माण कराया जा रहा है ।
विदित हो कि सहोदरा थाना क्षेत्र के दोमाढ पंचायत अंतर्गत कैरी गांव में लगभग आठ सौ मीटर लम्बी सड़क का निर्माण कराने के लिए न्यु चाँदमारी पुर्वी चम्पारण के संवेदक अरविन्द सिंह को पचास लाख का टेंडर दिया गया है । सड़क का लाॅट न. एलओ तीहतर से एलओ चौतीस है । पचास लाख की लागत से बनने वाली सड़क में अवैध रूप से खनन करा कर अजला पत्थर लगवाया जा रहा है ।
सेफ्टी जोन से पत्थर निकाल कर सडक बना हो रही निर्माण के साथ संवेदक के द्वारा सरकार के आदेशो का उल्लंघन किया गया है ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि मिली आवेदन के अधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है ।