बेतिया – गौनाहा:– *मुख्य मार्ग के जमीन पर हो रही नाली के निर्माण को प्रशासन ने रोका*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बेलवा गांव के मुख्य सड़क नरकटियागंज गौनाहा के बगल में हो रही सात निश्चय योजना के तहत नाली के निर्माण कार्य को प्रशासन ने रोक लगाई है ।
इस बात की जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया शाहिद परवेज उर्फ मुन्ना ने बताया कि सात निश्चय योजना से बनाई जा रही नाली के निर्माण को मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का हवाला देकर निर्माण कार्य पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है ।