आरा में आयोजित जूनियर बालक हैण्डबॉल प्रतियोगता के लिये 15 सदस्यीय सारण दल रवाना
#रवानगी के मौके पर हरी झंडी दिखा वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने टीम को दी शुभकानाएं

मशरक (सारण)
आरा के रमना मैदान में 16 से 18 दिसम्बर तक आयोजित जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिये 15 सदस्यीय सारण दल रवाना हुई । मशरक जंक्शन से टीम को वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया । युवराज ने खिलाड़ियों को मार्ग व्यय की नकद राशि देकर शुभकामना देते हुए कहा कि सारण के साथ बिहार का मान आप युवाओं के कंधे पर है । इस मौके पर प्रशिक्षक सह सचिव सारण जिला हैंडबॉल संजय कुमार सिंह , स्टेशन अधीक्षक दिनेश्वर राय, डॉ मनोज कुमार सिंह , दिनेश सिंह , बाला पठान , सोहन महतो , बैजू सिंह , राष्ट्रिय खिलाड़ी बिटू सिंह , वीरेंद्र राय सहित अन्य थे ।

बासुदेव सिंह मेमोरियल बीएड कालेज के क्रीड़ा मैदान में सारण जिला जूनियर बालक हैंडबॉल ट्रायल सह चयन प्रतियोगित से चयनित सारण टीम में
कुणाल सिंह( कप्तान ) , राहुल कुमार , अंकित कुमार , जयप्रकाश तिवारी , नारायण कुमार , निखिल सिंह , नीतेश कुमार , आकाश कुमार , युवराज सिंह , रीतेश कुमार , आदित्य कुमार सिंह , रवि कुमार , आलोक कुमार , टीम मैनेजर – पंकज कुमार एव तकनीकी अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह , रीतेश सिंह शामिल है




Recent Comments