एचएम को विद्यालय में रहने का निर्देश

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान ) : एमडीएम चावल उठाव को लेकर एमडीएम डीपीओ ने अवकाश के दिन रविवार को भी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के खोलकर रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब गोदाम से साधनसेवी या संवेदक चावल का उठाव के बाद सीधे विद्यालय तक पंहुचेंगे इसके लिए प्रधानाध्यापको को विद्यालय में रहना अनिवार्य है। उन्होंने रविवार को अवकाश के दिन भी रहने का दिशानिर्देश जारी किया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इसके लिए ज्ञापन संख्या 450 दिनांक 27 को जारी कर रविवार को विद्यालय में बने रहने का दिशानिर्देश जारी किया है।