सिवान :आर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से मुक्त कराई गईं चार लड़कियां, एक गिरफ्तार
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
महाराजगंज (सिवान) : स्थानीय थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ स्थित एक आर्केस्ट्रा के अड्डे पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से प. बंगाल की पुलिस ने छापेमारी कर चार लड़कियों को मुक्त कराया। आर्केस्ट्रा के संचालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
प. बंगाल की एक महिला ने वहां के थाना में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह लड़की भी यहां मिल गई। आर्केस्ट्रा संचालक दारौदा थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर बंगाल पुलिस साथ ले गई। थानाध्यक्ष अरुण कुमार मडंल ने बताया कि चंदन कुमार यहां आकाशी मोड़ पर अवैध रूप से आर्केस्ट्रा चलाता था। वह प. बंगाल से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर बिहार लेकर आता था और आर्केस्ट्रा मे काम कराता था।




Recent Comments