सीवान के शाहगंज में सालाना उर्स के मौके पर जुटेंगे भोजपुरी के दिग्गज कलाकार

✍🏻कुमार विपेन्द्र

सीवान : समाज सेवी संस्था “मीडिया हाउस” ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवशिय उर्स मेला का आयोजन किया है।महराजगंज अनुमंडल के शाहगंज गांव में आयोजित होने वाले इस तीन दिवशिय उर्स में भोजपुरी के कई ख्याति प्राप्त फनकार शिरकत करेंगे।शाहगंज गांव में उक्त सालाना उर्स आगामी 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलेगा।
सात अप्रैल को जश्ने वारिस पाक कॉन्फ्रेन्स होगा व 8 अप्रैल को मजहबी कव्वाली महा मुकाबला बाबू गुलाम साबिर बनाम रीना परवीन होगा तथा 9 अप्रैल की शाम हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता कार्यक्रम तय है।इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होना है।कार्यक्रम में हिन्दुस्तान की शान और बिहार की जान कहे जाने वाले भोजपुरी माटी के दिग्गज कलाकार गायक आलम राज,राजू रसिया,जाहिद जिलानी (कॉमेडियन) तथाप संगीतकार असगर अली एवं दिपु राज शिरकत करेंगे।उक्त आशय की जानकारी खादिमे ख़ास बाबा कौसर अली शाह वारसी ने दी।मौके पर मीडिया हाउस प्रबंधक नौशाद अली ने बताया कि कार्यक्रम में लागातार तीनों दिन तक लंगर (भंडारा) का भी आयोजन होगा।लंगर में शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था होगी।इस कार्यक्रम की तैयारी जोरों-शोर से चल रही है।