पानापुर(सारण) प्रखंड के धोबवल गांव में बादशाह क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मिनी टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को मुड़वा एवं धोबवल की टीमो के बीच खेला गया । पहले बल्लेबाजी करते हुए धोबवल की टीम ने 46 रन बनाए । वही जवाबी पारी खेलने उतरी मुड़वा की पूरी टीम मात्र 31 रनों पर आउट हो गयी । इसप्रकार धोबवल की टीम ने मुड़वा को 15 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया । मैच का उद्घाटन महम्मदपुर के मुखिया जलेश्वर मांझी एवं बीडीसी प्रतिनिधि सालिक परदेसी ने किया वही विजेता टीम को डॉ रौशन श्रीवास्तव ने  कप प्रदान किया । इस मौके पर गुड्डु कुमार ,सुमित कुमार ,जयराम कुमार आदि उपस्थित थे ।