पलानी से दबकर अधेड़ की मौत
#परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत के रसूलपुर गांव में गुरुवार की रात में पलानी गिरने से उसमें दबरकर चमुन साह (50) की
मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चुमन साह घर के बगल के पलानी में सोए थे। तभी अचानक पलानी शरीर पर गिरने से दब गए और उनकी घटनास्थ्ल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पलानी हटाकर शव को बाहर निकाला। मृतक के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। सबकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी सुशीला देवी सहित सभी बच्चों का रो- रोकर हाल बुरा है। घटना के बाद स्थानीय मुखिया सोहन राम ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।
—




Recent Comments