बेतिया – गौनाहा:– *शिक्षक के अनुपस्थिति पर छात्रों ने किया हंगामा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पीपरा का है मामला।
✍ मौके पर पहुंचे वीडियो ने छात्र व शिक्षक पंजी को जप्त कर ले गये अपने साथ।
✍ विद्यालय में शिक्षक देखते हैं कान मे ऐयरफोन डालकर फिल्म ? बच्चे लेते हैं क्लास ।
✍ कभी-कभार क्लास करते शिक्षक बोर्ड पर छात्रो को वाक्य बनाने को दे निकल जाते क्लास से ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड के बेलवा पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे दिन के 12:00 बजे तक शिक्षकों के विद्यालय नहीं पहुंचने पर अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा ।
 मौके पर पहुंचे वीडियो श्रीकांत ठाकुर ने अनुपस्थित शिक्षकों का हाजिरी काटा ।और छात्र व शिक्षक उपस्थिति पंजी जप्त कर अपने साथ ले गए। वही इमामुद्दीन अंसारी, आफताब आलम, नुरुलहोदा आलम, अरशद आलम, जरीना खातून, सभी वर्ग 7 साजिया प्रविन, शबनम खातून, संकेत कुमारी, साहिबा खातून, चांदनी कुमारी वर्ग 8 के छात्र छात्राओं ने बताया कि आए दिन विद्यालय 12:00 बजे खुलती है व 2:00 बजे बंद हो जाती है। विद्यालय के कार्यालय में बैठ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं मोबाइल में फिल्म देखा करते हैं। और आठ क्लास के बच्चे को पढ़ाने के लिए क्लास में भेजते हैं। कभी कभार शिक्षक क्लास भी लेते हैं तो केवल वाक्य बनाने के लिए कहते हैं। छात्रों के द्वारा मैंथ के बारे मे पुछने पर शिक्षक कहते है कि जो पढा रहे है पढो बरना भागो विद्यालय से । विद्यालय में छात्र छात्रों के नामांकन 400 है लेकिन सौ ही स्कूल आते हैं। लेकिन 300 बच्चे का मध्यान भोजन में हाजिरी बनाया जाता है। वही मध्यान भोजन में साफ-सफाई की कमी के कारण आए दिन खाना में कीड़ा निकलता है। वही कल यानी बुधवार को छात्रों का हाजिरी नहीं बना था। स्कूल में बच्चे आपस में मारपीट करते रहते हैं। जबकि अभिभावक मोहम्मद रुस्तम, मजहर आलम, मोहम्मद शेख, मोहम्मद साबिर, जयप्रकाश साह,  नागेंद्र शाह, मोतीलाल राम, भरत शाह, ललन चौधरी आदि ने बताया कि आज विद्यालय 10:45 में खुली है। विद्यालय में छह शिक्षक के जगह तीन शिक्षक अंजली मिश्र, प्रियंका पासवान, उर्मिला कुमारी उपस्थिति रही वही प्रियंका कुमारी, विपुल कुमार वर्मा, तहलत फातमा अनुपस्थित थी। विद्यालय मे कोई प्रधान शिक्षक नहीं है। प्रियंका पासवान को शैक्षणिक प्रभारी मिला है। कुल मिलाकर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका बच्चे को भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। यदि वीडियो  कार्रवाई नहीं किया और एक से 2 दिनों के अंदर विद्यालय स्थिति नहीं सुधरा तो हम अभिभावक विद्यालय में ताला जड़ते हुए अपने अपने बच्चे को विद्यालय जाने से मना कर देंगे। 
विद्यालय में उपस्थित राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य पति आफताब आलम पंचायत के मुखिया शेख मुन्ना ने बताया कि बीइओ ने प्रखंड के शैक्षणिक व्यवस्था को चौपट कर दिया है।बीइओ के लापरवाही के कारण बेलवा पंचायत के सभी विद्यालयों का दिन प्रतिदिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। 2 दिनों के अंदर स्थिति नहीं सुधरी तो प्रखंड के सभी विद्यालय के बच्चे सड़कों पर उतरेंगे और मुख्य सड़क जाम किया जाएगा।
 वीडियो श्रीकांत ठाकुर ने बताया की कार्रवाई अवश्य होगी लापरवाह शिक्षक को बक्सा नहीं जाएगा ।
जब की बीइओ विजय कुमार वर्मा का मोबाइल बंद था।