छठ पूजा घाट का मुआयना करने पहुंचे एसडीओ व डीएसपी, घाट की सुरक्षा व सुविधा के लिए अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश

अमनौर /सारण
छठ पूजा की तैयारी को लेकर मढौरा एसडीओ व डीएसपी ने अमनौर के विभिन्न छठ घाटों का मुआयना किया. गुरूवार की संध्या मढौरा एसडीओ विनोद तिवारी , डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साव ने अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा , पशुरामपुर व पुरैना आदि घाटों का मुआयना करने पहुंचे. जहां घाटो की साफ – सफाई से लेकर छठ व्रतीयों के लिये सुरक्षा व सुविधाजनक ब्यवस्था पर बल दिया. एसडीओ विनोद तिवारी ने कहा छठ घाटों पर व्रतीयों के लिये सभी जरूरी सुविधा व घाटों की सुरक्षा का ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने मौके पर अधिकारियों को छठ व्रतियों की सुरक्षा हेतु बास – बल्ले की बैरिकेडिंग कराने का दिशा-निर्देश दिया. पोखरा में निर्धारित सीमा के अन्दर ही छठ व्रतीयों को पूजा करने के लिए बात कही गई. इस दौरान प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को नजर बनाए रखने की बात कही . उक्त मौके पर मुख्य रूप सीओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक , राणा सिंह व पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.




Recent Comments