रूपेश सिंह के हत्यारों को पकड़ निश्चित ही सजा दिलाएंगी सरकार- रूडी



अमनौर(सारण)। मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द पुलिस रुपेश के हत्यारों तक पहुंचेगी. एसआईटी का गठन हो चुका है.  बिहार सरकार व पुलिस प्रशासन इस काम में तेजी से लगी हुई है. उक्त बातें रविवार को अपने आवास अमनौर मेंं अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिशा समिति की बैठक की तैयारी की समीक्षा के बाद स्थानीय सांसद व  पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकारों से कही.  उन्होंने कहा कि रुपेश के परिवारों से मुलाकात की हृदय विदारक दृश्य था. मुझे बहुत चिंता है परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ उनके बच्चों की पढ़ाई की. हम लोगों ने अपने ऊपर जिम्मेदारी ली है कि उनके बच्चे की पढ़ाई का रास्ता निकालेंगे. प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के  रुपेश के परिजनों  से मिलने तथा सरकार के खिलाफ टिप्पणी किए जाने के सवाल पर श्री रुडी ने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता है स्वभाविक है उनका आना. उनका आगमन भी राजनीतिक था और उनकी टिप्पणी भी राजनीतिक है. इससे हल नहीं निकल सकता. जिम्मेदारी सरकार की है सरकार निश्चित रूप से इसकी जांच पड़ताल करा रही है. रुपेश कि हत्यारों को पकड़ उन्हें सजा दिलाएगी. मालूम हो कि स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिशा समिति की बैठक की तैयारी की समीक्षा किया. जहां बैठक में भारत सरकार की योजनाएं ओएफसी, छपरा शहर में गैस आपूर्ति, ग्रामीण सड़क सहित चल रहे अन्य योजनाओं सहित  सोलर एनर्जी, एग्रीकल्चर व फीडर लाइन के में तेजी लाने पर विचार विमर्श किया गया. वहीं सांसद सेवा वाहन द्वारा क्षेत्र में चलाये जा रहे आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान व सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुचानें पर जोर दिया गया. बैठक में सांसद श्री रुडी ने कहा कि सारण जिला को नंबर एक बनाने के संकल्प रूप लेकर चल रहे हैं . बैठक में मुख्य रूप से ई. सत्येन्द्र सिंह, निरंजन शर्मा, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, शेखर सिंह, मदन सिंह, मुनमुन सिंह, शंभुनाथ प्रसाद आदि लोग शामिल थे.