सिवान :बड़हरिया पुलिस ने किया डकैत को गिरफ्तार,जेल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सीवान
बड़हरिया थाना के भलुआ निवासी अर्जुन कुमार शर्मा के घर तीन वर्ष पूर्व डकैतों ने घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रूपये का जेवरात ,अटैची ,कंबल आदि किमती समान लुट लिया था.इस मामले में श्री शर्मा ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.उन्होंने आवेदन में कहा था कि 26 दिसबंर 2014 को डकैतों ने डकैती की थी.इस मामले में पुलिस मोहन नट ,अंबिका नट,जलालुद्दीन अंसारी के खिलाफ कुर्की जप्ती करने का आदेश सीजेएम कोर्ट से प्राप्त किया था.उसी कड़ी में पुलिस ने गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना के सदउवा रामपुर निवासी मोहन नट को गिरफ्तार करने में कमयाब हुयी.इसके अलावा अन्य अभियुक्त की तलास जारी हैं.पुलिस सीजेएम कोर्ट में रविवार को जेल भेजने के लिए प्रस्तुत किया.जहां प्रभारी सीजेएम डी मिश्र ने डकैत को जेल भेज दिया.




Recent Comments